पिनाहट। ग्राम पंचायत सेरब के पंचायत भवन और लाइब्रेरी परिसर की अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया है। पंचायत भवन परिसर में कूड़ा-कचरा पड़ा होने की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन में बनी लाइब्रेरी पर अक्सर ताला लगा रहता है, जिससे विद्यार्थियों और युवाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पंचायत भवन की साफ-सफाई कराने के साथ ही लाइब्रेरी को नियमित रूप से खोलने की मांग की है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों, किशोरों और युवाओं को अध्ययन सामग्री, डिजिटल संसाधन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
ऐसे में ग्राम पंचायत सेरब की लाइब्रेरी पर ताला लगे रहने की शिकायत व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर कब तक पंचायत भवन की सफाई और लाइब्रेरी को नियमित रूप से संचालित कराने की कार्रवाई करते हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना मामला।
![]()
