MD NEWS बहुआयामी समाचार

फतेहपुर के जहानाबाद उत्तर प्रदेश सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पंचायतों में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था और स्थानीय विकास कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लखनऊ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश की 547 नगर पंचायतों में से उत्कृष्ट कार्य करने वाली 56 नगर पंचायतों का चयन कर उन्हें समारोह में आमंत्रित किया गया। इसी क्रम में फतेहपुर जनपद की कोड़ा जहानाबाद नगर पंचायत को नगर क्षेत्र में स्वच्छता, जनसुविधाओं और स्थानीय विकास से जुड़े सराहनीय कार्यों के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष आबिद हसन को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश स्वच्छ भारत मिशन की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उसके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। नगर पंचायत को मिले इस सम्मान से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वच्छता और विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को प्रदेश स्तर पर मिली पहचान नगर पंचायत के लिए गौरव का विषय है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने इस उपलब्धि का श्रेय जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और नगरवासियों के सहयोग को देते हुए भविष्य में भी स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया है।
![]()
