Month: July 2024

लखीमपुर खीरी:भारत विकास परिषद, नैमिष प्रान्त की संस्कृति शाखा, लखीमपुर खीरी ने अपना संकल्पित लक्ष्य पूरा किया…

रिपोर्ट- परवेज आलम लखीमपुर खीरी।भा०वि०प० संस्कृति शाखा लखीमपुर खीरी द्वारा इस सत्र के प्रारम्भ में और फिर स्थापना दिवस के अवसर पर संपन्न हुई साधारण सभा में शाखाध्यक्ष एडवोकेट आर्येन्द्र…

प्रयागराज मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सड़कों की खुदाई एवं निर्माण से सम्बंधित अन्तर्विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक सम्पन्न।

रिपोर्ट:नागेंद्र प्रजापति प्रयागराज। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में सड़कों की खुदाई एवं निर्माण से सम्बंधित अन्तर्विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की…

विकासखंड अजीतमल बीज गोदाम पर उन्नतशील बीज अनुदान पर उपलब्ध

रिपोर्टर रजनीश कुमार औरैया विकासखंड अजीतमल के बीज गोदाम पर किसानों के लिए उन्नतशील बीज अलग-अलग अनुदान पर उपलब्ध हैं खरीफ फसल के बीच में बायोसीड कंपनी का हाईब्रेड बाजार,…

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्वच्छ भारत मिशन हुआ टांय टांय फिस्स

रिपोर्टर रजनीश कुमार जनपद औरैया के नगर पंचायत अटसू के श्री नगर वार्ड का है। जहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत के सभी वार्डो में एक एक सामुदायिक…

लखीमपुर खीरी मैं पत्रकार को न्याय न मिलने की दशा में पत्रकार एकता महासंघ व वॉइस ऑफ मीडिया संगठन के द्वारा धरने पर बैठेने का किया ऐलान।

एम डी न्यूज डेस्कक्राइम ब्यूरो मनोज मिश्रा तहसील लखीमपुर सदर और थाना शारदानगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनिहा में कई दिनों से वाइस ऑफ़ मीडिया पत्रकार संगठन द्वारा किए…

“टी एम सपोर्टर्स एसोसिएशन”ने नवनिर्वाचित जयपुर सांसद माननीया मंजू शर्मा जी को किया सम्मानित!!

आज 15 जुलाई 2024 को संगठन “टी एम सपोर्टर्स एसोसिएशन” की टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सिंह के साथ नवनिर्वाचित जयपुर से भाजपा सांसद मंजू शर्मा जी को लोकसभा में…

जीवनधारा पौधारोपण अभियान में “एक पौधा अपनी मां के नाम” से शहर के व्यापारियों ने किया पौधारोपणपौधों की देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी दुकानदारों को सौंपी गई

रिपोर्ट: रजनीश कुमार औरैया ।समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए गत् वर्षों की भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक स्थानों व…

लखीमपुर खीरी मैं पत्रकार को न्याय न मिलने की दशा में पत्रकार एकता महासंघ व वॉइस ऑफ मीडिया संगठन के द्वारा धरने पर बैठेने का किया ऐलान।

रिपोर्ट:मनोज मिश्रा लखीमपुर खीरी।तहसील लखीमपुर सदर और थाना शारदानगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनिहा में कई दिनों से वाइस ऑफ़ मीडिया पत्रकार संगठन द्वारा किए गए सरकारी चकमार्ग पर…

संगठन टी एम सपोर्टर्स एसोसिएशन” के राष्ट्रीय विधि सलाहकार अतुल चतुर्वेदी जी व संचारमंत्री मनोज शर्मा जी ने साइकिल द्वारा जयपुर से रामेश्वरम तक 3000 किलोमीटर भारत संकल्प यात्रा फिर से मोदी सरकार की मन्नत लेकर संपन्न की थी।

संगठन टी एम सपोर्टर्स एसोसिएशन” के राष्ट्रीय विधि सलाहकार अतुल चतुर्वेदी जी व संचारमंत्री मनोज शर्मा जी ने साइकिल द्वारा जयपुर से रामेश्वरम तक 3000 किलोमीटर भारत संकल्प यात्रा फिर…

जीवनधारा पौधारोपण अभियान में “एक पौधा अपनी मां के नाम” से शहर के व्यापारियों ने किया पौधारोपण

पौधों की देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी दुकानदारों को सौंपी गई*जीवनधारा पौधारोपण अभियान में “एक पौधा अपनी मां के नाम” से शहर के व्यापारियों ने किया पौधारोपण* *पौधों की देखभाल…

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!