Month: November 2025

खुशियों और करुणा से सजा खत्री महिला संगठन का 34वां स्थापना दिवसमूक-बधिर बच्चों संग गूँजी संवेदना और स्नेह की धुन

खुशियों और करुणा से सजा खत्री महिला संगठन का 34वां स्थापना दिवसमूक-बधिर बच्चों संग गूँजी संवेदना और स्नेह की धुन बहु आयामी समाचार एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल…

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं इस्लाम नगर व रुदायन में अवैध हॉस्पिटल व लेवो का बोल बाला,प्रशाशन मौन।रुदायन c s cki मिलीभगत से क्षेत्र में बिना पंजीकरण की…

मिशन शक्ति अभियान 5.0 — “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश”

मिशन शक्ति अभियान 5.0 — “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” महिला कल्याण विभाग, अमेठी द्वारा मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को सशक्तिकरण एवं सुरक्षा से जुड़ी…

थाना रामराज क्षेत्र के गंगा बैराज पर रामराज पुलिस टीम ने चलाया चेकिंग अभियान।

थाना रामराज क्षेत्र के गंगा बैराज पर रामराज पुलिस टीम ने चलाया चेकिंग अभियान। एम, डी, न्यूज़ चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट। मुजफ्फरनगर, रामराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद…

थाना रामराज प्रभारी रवेंद्र सिंह यादव ने मय फोर्स के साथ रात्रि में रामराज कस्बे में किया पैदल गस्त।

थाना रामराज प्रभारी रवेंद्र सिंह यादव ने मय फोर्स के साथ रात्रि में रामराज कस्बे में किया पैदल गस्त। एम, डी, न्यूज़ चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट। मुजफ्फरनगर,…

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ब सांसद मोहिबुल्लाह नदवी जी बरेली मैं शादी समारोह में शामिल हुए

एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार चैनलसहायक रफीउल्लाह खान रामपुर से रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ब सांसद मोहिबुल्लाह नदवी जी बरेली मैं शादी समारोह में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के…

गोंडा- बुधवार दिन में करीब दो बजे वजीरगंज थानाक्षेत्र के बनघुसरा गाँव के पास गोंडा-अयोध्या मार्ग पर एक स्कूल वैन में अचानक भीषण आग लग गई।

गोंडा- बुधवार दिन में करीब दो बजे वजीरगंज थानाक्षेत्र के बनघुसरा गाँव के पास गोंडा-अयोध्या मार्ग पर एक स्कूल वैन में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे वैन में…

संधिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, पिता ने लगाया हत्त्या का आरोप।

एम डी न्यूज़,बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र के बंसी नगला निवासी 32 वर्षीय राजू मौर्य का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। बृहस्पतिवार सुबह जब दूसरे कमरे में…

भव्य एवं दिव्य स्वागत समारोहअखिल भारतीय वैदिक गणित प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले तीनों प्रतिभाशाली छात्रों का घर वापसी पर विद्यालय परिवार और कस्बावासियों ने हार्दिक स्वागत किया।

अपडेट आज मैगलगंज…! …✍️ गुफरान खान एमडी न्यूज़ मैगलगंज श्रीपाल सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, मैगलगंज के होनहार छात्रअर्पित पाल, दिव्यांशु श्रीवास्तव और अविरल गुप्ता नेवैदिक गणित मेला, जलंधर (पंजाब)…

सड़क हादसे में किशोर की मौत, एक गंभीर घायल

बहु आयामी समाचार एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो सचिन सिंह लखीमपुर खीरी 12 नवंबर सीतापुर मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के कुतुबनगर के पास बुधवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय…

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!