सीतापुर में बुधवार सुबह करीब 8 बजे कल्ली-नैमिष मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कदम्ब के पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई

जानकारी के अनुसार, कार में चार लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान कल्ली-नैमिष मार्ग पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े कदम्ब के पेड़ से जा टकराई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए।

दो भाइयों की मौत, मां समेत दो घायल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मछरेहटा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने बनारस निवासी आकाश गुप्ता (30) पुत्र राजीव गुप्ता और यश गुप्ता (25) पुत्र राजीव गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *