आगरा। नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ के मामले में थाना खन्दौली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी।

मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर खंदौली पुलिस टीम ने आरोपी गौतम को गिरफ्तार किया। गौतम मुकेश कुमार का बेटा है और मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के अडूकी गांव का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में अपराध निरीक्षक राजकुमार कुशवाह, उपनिरीक्षक अभिषेक सचान, हेड कांस्टेबल अजीत सिंह और कांस्टेबल रामप्रकाश शामिल थे।
रिपोर्ट राजा पाठक
3 views
