तीमारदार और अस्पताल प्रबंधन आमने-सामने,स्टाफ से हाथापाई का भी आरोप; तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित

शिवांगिनी अग्रवाल कानपुर मण्डल ब्यूरो चीफ एमडी न्यूज

कानपुर- काकादेव थाना क्षेत्र के गीता नगर क्रॉसिंग के पास हॉस्पिटल में मरीज को कथित तौर पर गलत ब्लड चढ़ाने के आरोप को लेकर गुरुवार को हंगामा हो गया। मरीज के तीमारदार तरुण कपूर ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और स्थिति को शांत कराया। अस्पताल के एडमिन ऋषि श्रीवास्तव ने आरोपों को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि तीमारदार द्वारा अस्पताल में हंगामा किया गया तथा स्टाफ के साथ हाथापाई का भी आरोप है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को सामान्य कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक जांच रिपोर्ट दो से तीन दिन में आने की उम्मीद है, जिसके बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। ऋषि श्रीवास्तव के अनुसार, मरीज के तीमारदार तरुण कपूर स्वयं एलएलआर अस्पताल से ब्लड लेकर आए थे, जिसे मरीज को चढ़ाया गया। उन्होंने ब्लड ग्रुप को लेकर बात कही। हालांकि, गलत ब्लड चढ़ाने के आरोप तथा ब्लड ग्रुप से जुड़े तकनीकी तथ्यों की वास्तविक स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
अस्पताल प्रशासन का दावा है कि मरीज की वर्तमान स्थिति सामान्य है। वहीं, पुलिस भी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed