शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर चारों विश्वविद्यालयों के कुलपति ‘सर्वपल्ली राधाकृष्णन अलंकरण-2026’ से सम्मानित

वाराणसी,। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब वाराणसी ने अपनी परंपरा के अनुरूप वाराणसी के चार प्रमुख विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को ‘सर्वपल्ली राधाकृष्णन अलंकरण-2026’ से सम्मानित किया। क्लब के सदस्यों ने कुलपतियों के कार्यालय एवं आवास पर पहुंचकर रोली-अक्षत तिलक, साफा-पगड़ी, अंगवस्त्रम, पुष्पमाला, मिष्ठान एवं स्मृति-उपहार भेंट किए।
सम्मानित होने वालों में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अजीत कुमार चतुर्वेदी तथा तिब्बतन उच्च शिक्षा संस्थान के कुलपति भिक्षु प्रो. (डॉ.) वंगछुग दोर्जे नेगी शामिल रहे। कुलपतियों ने गुरु, शिक्षा, संस्कार और भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व पर विचार रखे।
कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष रो. मनोरंजन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रो. मनीष खत्री, सचिव रो. नवीन सेठ, पूर्व अध्यक्ष रो. डॉ. अजीत सैगल, सह-संयोजक रो. अशरफ अली व रो. आदित्य दुबे, पूर्व अध्यक्ष रो. डॉ. अनिल ओहरी, रो. इरफान मिर्जा, रो. सन्दीप पंड्या, रो. राजन यादव, रो. मुदित अग्रवाल तथा रो. डॉ. राम नारायण यादव सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वयन एवं संचालन रो. मनीष खत्री ने किया।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *