लखनऊ। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। DCP ट्रैफिक रवीना त्यागी के निर्देश पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर जुल्फिकार अली ने टीम के साथ नियम तोड़ने और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे।

मानक नगर पुल से अवध चौराहा (बाराबिरवा) की ओर जाने वाले मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों को ट्रैफिक पुलिस ने घेराबंदी कर रोका और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की।

इस दौरान सबसे अधिक दो पहिया वाहन, ऑटो-टेम्पो और ई-रिक्शा चालक रॉन्ग साइड में वाहन चलाते पाए गए। बताया गया कि कई चालक सवारियों के चक्कर में या जल्द पहुंचने के लिए गलत दिशा में वाहन दौड़ाते हैं, जिससे सड़क पर जाम के साथ-साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर नियमों के अनुसार कार्रवाई के साथ ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है।

इस रूट पर रॉन्ग साइड ड्राइविंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति और गंभीर सड़क दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह सख्त कार्रवाई की गई।

रिपोर्ट — मो. शाबान
MD NEWS, लखनऊ

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed