
ईंट भट्ठा संचालकों की समस्याओं पर हुआ मंथन, प्रदूषण लाइसेंस व मिट्टी खनन प्रक्रिया सरल बनाने की मांग
कपसेठी। ईंट निर्माता एसोसिएशन, के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह मुन्ना वाराणसी के तत्वावधान में रविवार को दी सेवापुरी बैंक्वेट लॉन, कपसेठी में ईंट भट्ठा संचालकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें ईंट भट्ठा व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, प्रदूषण लाइसेंस के मानकों और मिट्टी खनन की प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में एसोसिएशन की ओर से मांग उठाई गई कि प्रदूषण लाइसेंस से संबंधित वर्ष 2012 में निर्धारित गाइडलाइन को वर्ष 2026 तक यथावत रखा जाए। सदस्यों ने कहा कि मौजूदा प्रदूषण मानकों और लाइसेंस प्रक्रिया के चलते भट्ठा संचालकों को व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मिट्टी खनन की प्रक्रिया को भी सरल बनाने की मांग की गई। संचालकों का कहना था कि प्रक्रिया सुगम होने से ईंट भट्ठा व्यवसाय का संचालन बेहतर ढंग से हो सकेगा। वक्ताओं ने कहा कि संगठन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सभी भट्ठा संचालकों को एकजुट होकर शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी न्यायसंगत मांगें रखनी होंगी।
बैठक में संगठन के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान हरिशंकर सिंह ‘मुन्ना’, सत्येन्द्र यादव ‘सत्या’, डी के पाण्डेय श्यामदेव उमेश यादव नंदलाल जायसवाल सूर्य प्रताप सिंह शंभू यादव रन्नु यादव एल बी यादव पुनीत सिंह संजय यादव राजेश्वर सिंह अजय सिंह अजीत सिंह हरिओम प्रवीण सिंह लालजी दीपक सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
