जनेश्वर मिश्र पार्क में सजा चाय का अनुभव

लखनऊ। चाय प्रेमियों और मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए शनिवार की सुबह खास रही। टी बोर्ड इंडिया की ओर से इंडिया टी वेलनेस अभियान के तहत गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में विशेष ‘टी एक्सपीरियंस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह छह से 10 बजे तक चले कार्यक्रम में चाय, स्वास्थ्य, प्रकृति और सामुदायिक सहभागिता का संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में लोगों को चाय की पत्ती से लेकर कप तक की पूरी यात्रा से परिचित कराया गया। आगंतुकों ने भारतीय चाय की विविधता, समृद्ध विरासत, उत्पादन प्रक्रिया और स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली। पार्क के प्राकृतिक वातावरण में मॉर्निंग वॉकर्स, फिटनेस प्रेमियों, परिवारों और चाय के शौकीनों ने गर्मागर्म चाय का आनंद लिया।
अभियान के माध्यम से भारतीय चाय की परंपरा, उत्पादन में लगे कौशल और लोगों को जोड़ने में चाय की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में चाय को स्वास्थ्य और प्रकृति से जोड़ते हुए दैनिक जीवन में इसके महत्व को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *