जातीय जनगणना में केवल ‘यादव’ लिखने की अपील

सारनाथ। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ओर से सारनाथ में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं कानपुर के पूर्व विधायक जगराम सिंह यादव ने समाज के लोगों से आगामी जातीय जनगणना में जाति के कॉलम में उपजातियों के बजाय केवल ‘यादव’ दर्ज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे समाज की वास्तविक जनसंख्या और एकरूप सामाजिक पहचान सामने आएगी। उन्होंने वर्ष 2011 की जनगणना की कथित अनियमितताओं को दूर करने की भी मांग की।
इस दौरान केसर यादव और शिव आधार यादव ने जगराम सिंह यादव का स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उमा प्रसाद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष केसर यादव, प्रांतीय उपाध्यक्ष राजाराम यादव तथा प्रदेश महासचिव शिव आधार यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *