वाराणसी में कोलंबस शूज की डीलर्स मीट में नए उत्पादों का प्रदर्शन

वाराणसी। होटल अमाया में कोलंबस शूज की डीलर्स मीट 2026 का आयोजन उत्साह के साथ हुआ। इसमें कंपनी की नवीनतम जूता श्रृंखला, बच्चों एवं महिलाओं के लिए नए उत्पादों और नई तकनीक से युक्त जूतों का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण कोलंबस शूज के अध्यक्ष सन्दीप मनोचा द्वारा केएसएम को कोलंबस एनएक्सजी का नया ब्रांड दूत बनाए जाने की घोषणा रही। नई कार्बन प्लेट तकनीक से युक्त केएसएम श्रृंखला की कीमत 1,799 रुपये से शुरू है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष सन्दीप मनोचा, प्रबंध निदेशक कृष संदीप मनोच, देश प्रमुख पुनीत गर्ग, उत्तर प्रदेश बिक्री प्रमुख गौरव त्यागी सहित बिक्री टीम मौजूद रही। उन्होंने डीलर्स एवं व्यावसायिक सहयोगियों से संवाद कर उनके सुझाव सुने।
आयोजन वाराणसी के वितरक श्री श्याम ट्रेड वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के सन्दीप अग्रवाल के सहयोग से हुआ। इस दौरान बच्चों, महिलाओं तथा एनएक्सजी श्रृंखला के विभिन्न जूतों का प्रदर्शन किया गया और डीलर्स के लिए विशेष बुकिंग योजनाएं भी प्रस्तुत की गईं।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *