ब्रेकिंग न्यूज़
एम डी न्यूज़ मथुरा से संवाददाता-जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोट

UGC रोल बैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मथुरा। UGC रोल बैक की मांग को लेकर सोमवार को मथुरा में श्री राजपूत करणी सेना और सवर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पैदल मार्च निकालते हुए कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद डीएम कार्यालय के सामने बैठकर करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि SC-ST कानून का लगातार दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने इसे काला कानून बताते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को यह कानून वापस लेना होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह किसानों के आंदोलन के बाद कृषि कानून वापस लिए गए और छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा, उसी तरह इस कानून को भी वापस लिया जाना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कानून के दुरुपयोग से समाज के लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *