MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

15 फीट चौड़ी सड़क सिमटकर रह गई लगभग5 फीट, वर्षों से कच्चा मार्ग बनी परेशानी, PWD से

चौड़ीकरण और निर्माण की मांग तेज। बृजमनगंज/फरेंदा (महराजगंज)। जिला महराजगंज के थाना
बृजमनगंज, ग्राम सभा बिशुनपुर अदरौना तहसील फरेंदा

क्षेत्र में स्थित एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग अपनी बदहाल स्थिति के चलते स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग वर्षों पुराना है और राजस्व अभिलेखों में इसकी चौड़ाई लगभग 15 फीट दर्ज बताई जाती है। लेकिन उपेक्षा और अतिक्रमण के कारण अब इसकी वास्तविक चौड़ाई घटकर मात्र5 फीट रह गई है, जिससे आवागमन दिन-ब-दिन कठिन होता जा रहा है। यह सड़क कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ती है और प्रतिदिन सैकड़ों लोग इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। स्कूली बच्चे, किसान,

महिलाएँ और बुजुर्गों को रोज़ाना भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बरसात में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी जोखिम भरा हो जाता है। कई बार स्कूली बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं और बुजुर्गों तथा महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से इस सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण उसकी चौड़ाई लगातार घटती गई है। स्थानीय लोगों

का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो भविष्य में यह मार्ग पूरी तरह बाधित हो सकता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) से मांग की है कि सड़क की नपाई करवाई जाए, अवैध अतिक्रमण हटाया जाए तथा सड़क का चौड़ीकरण और पक्कीकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। उनका कहना है कि यह केवल एक सड़क नहीं बल्कि हजारों ग्रामीणों की रोज़मर्रा की जीवनरेखा है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से
भी अपील की है कि अधिकारियों की एक टीम मौके पर भेजकर सड़क की
वास्तविक स्थिति की जांच करे और निर्माण कार्य शीघ्र
शुरू कराया जाए। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने को मजबूर होंगे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *