पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग, भेदभावपूर्ण पीएलआई का विरोध

वाराणसी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के समक्ष यूनियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (यूबीओए) ईस्टर्न यूपी की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। महासचिव कौशलेंद्र कुमार, स्टेट यूथ विंग कन्वेनर संतोष राय, क्षेत्रीय सचिव अरविंद कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में करीब 500 सदस्यों ने प्रदर्शन में भाग लिया।
प्रदर्शनकारियों ने मार्च 2024 में किए गए पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने के वादे को पूरा करने तथा भेदभावपूर्ण प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं को वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि पीएलआई में 94 प्रतिशत कर्मचारियों के योगदान की अनदेखी से कर्मचारियों में असंतोष है। एसोसिएशन ने सरकार एवं भारतीय बैंक संघ से कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक संवाद कर लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की।
प्रदर्शन की तिथि स्पष्ट करें

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *