रिपोर्टर – रजनीश कुमार


औरैया –
औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के नंदलाल का पुरवा गांव में बीती रात चोरों ने जमकर तांडव मचाया। एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात और नकदी पार कर दी।
छत का जाल तोड़कर घुसे चोर
पीड़ित लाखन पुत्र बल्दू प्रसाद के घर में चोर छत का जाल खोलकर घुसे। घर से पायल, झुमकी, टॉप्स, फूल, करधनी और महंगी साड़ियां चोरी कर ली।
पड़ोस में ही रविंद्र पुत्र बालकराम के घर की अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात ले गए।
फूल सिंह और हर प्रसाद भी हुए शिकार
तीसरे घर फूल सिंह पुत्र शिव दयाल के यहां से मंगलसूत्र, माला और 25 हजार की नकदी चोरी हुई। चौथे घर हर प्रसाद पुत्र रामबक्स के यहां से 12 हजार नकद, एटीएम और आधार कार्ड तक चोरी कर ले गए।
सुबह जानकारी पर 112 को सूचना दी गई। कोतवाल विनोद राजपूत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर जल्द खुलासे की मांग की है।
