हाथरस। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ थाना कोतवाली नगर पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब छह-सात शिकायतें प्राप्त हुईं।डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच कराने तथा प्रत्येक मामले का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।रिपोर्ट राजा पाठक

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *