एमडी न्यूज़
रिपोर्टर — धर्मानंद पाण्डेय
जिला — प्रयागराज

सहसों में श्री विश्वकर्मा पांचाल ब्राह्मण सभा का 61वां वार्षिक महोत्सव आयोजित

सहसों। सहसों ब्लॉक में श्री विश्वकर्मा पांचाल ब्राह्मण सभा के 61वें वार्षिक महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में फूलपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री दीपक पटेल, प्रयागराज नगर निगम के पार्षद अरुण कुमार मिश्रा ‘पिंटू’, सहसों ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम लखन विश्वकर्मा ने की, जबकि संचालन श्री हरिश्चंद्र ने किया।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं उपस्थित लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज की एकता, संगठन और सामाजिक उत्थान को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

विधायक श्री दीपक पटेल ने समाज के लोगों को 61वें वार्षिक महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *