बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ |
MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले) मुज़फ्फरनगर

मुजफ्फरनगर
रतनपुरी। थाना रतनपुरी पुलिस ने चक्रव्यूह अभियान के तहत वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप मचा रहा।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महादिक अक्षय संजय, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक रतनपुरी राकेश कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दोनों वारंटियों को उनके निज आवास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटियों की पहचान तिलका पुत्र मूंगा निवासी ग्राम भनवाड़ा, थाना रतनपुरी तथा रामवीर पुत्र जयसिंह निवासी ग्राम अम्बरपुर, थाना रतनपुरी के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी थे।
पुलिस के मुताबिक तिलका संबंधित वाद संख्या 1063/2024 एवं मुकदमा अपराध संख्या 3823/2020, धारा 138(1)(बी) ईएल एक्ट के मामले में वांछित था। वहीं रामवीर के विरुद्ध वाद संख्या 911/2028 एवं मुकदमा अपराध संख्या 236/07, धारा 323/504/506 भादवि के मामले में वारंट जारी था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों वारंटियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शेलेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक जयप्रकाश भास्कर एवं कांस्टेबल 2463 शिवकुमार शामिल रहे।
रतनपुरी पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
