फतेहाबाद : फिरोजाबाद रोड पर ग्राम भालोखरा के पास शुक्रवार दोपहर बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल सवार 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे निजी एंबुलेंस से आगरा के कमलानगर स्थित अग्रवाल अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे में बाइक सवार एक युवक को भी चोट आई है।
धारापुरा निवासी सोनू पुत्र सुनहरी लाल भालोखरा स्थित सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर साइकिल से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही सोनू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए आगरा ले गए।
बाइक पर ठिकुरा नगला मावई निवासी रोहित पुत्र रावेन्द्र सिंह और मोहित पुत्र वीरेंद्र सिंह सवार थे। दुर्घटना में मोहित को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed