बस्ती_ रूधौली से बड़ी खबर
ब्रेकिंग न्यूज़ MD NEWS बहुआयामी समाचार रूधौली

रुधौली विधानसभा क्षेत्र के दसिया गांव में देर रात दो पक्षों के बीच में विवाद के बाद हंगामा रुधौली विधानसभा की प्रत्याशी चांदनी चौधरी के पति मनोज चौधरी और दसिया निवासी अंकुर चौधरी के बीच पहले फोन पर कहासुनी होने की बात सामने आई आरोप है कि इसके बाद मनोज चौधरी अपने समर्थकों के साथ कई गाड़ियों में सवार होकर लाठी-डंडे लेकर अंकुर चौधरी के घर पहुंचे अंकुर चौधरी ने थाने में तहरीर देकर मनोज चौधरी और उनके समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया घर में तोड़फोड़, कुर्सियां टूटने और महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने के भी आरोप लगाए गए घटना के दौरान गांव में तनाव का माहौल बना रहा। अंकुर चौधरी के समर्थन में ग्रामीणों के एकजुट होने की बात सामने आई ग्रामीणों ने कथित रूप से मनोज चौधरी के समर्थकों की गाड़ियों को गांव में रोक लिया, जिसके बाद कई लोग मौके से चले गए वायरल वीडियो में एक थार गाड़ी में लाठी-डंडे और शराब की बोतलें दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। सूचना मिलते ही रुधौली पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद गाड़ियों को थाने ले गई।
अंकुर चौधरी ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्टर_ आशेष कुमार मीडिया प्रभारी
