चयनित खिलाड़ी 15 सितंबर को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में करेंगे प्रतिभाग
हाथरस, 14 सितंबर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, हाथरस द्वारा सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय पुरुष एवं महिला टेबल टेनिस चयन/ट्रायल का आयोजन किया गया।क्रीड़ा अधिकारी के दिशा-निर्देशन में श्री सुजी यादव द्वारा खिलाड़ियों का चयन एवं ट्रायल लिया गया। ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के उपरांत जय शर्मा एवं गौरव सिंह का मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल के लिए चयन किया गया।चयनित दोनों खिलाड़ी अब 15 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। जिला खेल कार्यालय की ओर से चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
रिपोर्ट राजा पाठक

