सिकन्द्राराऊ पुलिस ने चांदनपुरा निवासी राकेश कुमार को किया गिरफ्तार
हाथरस। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राकेश कुमार पुत्र किशनलाला निवासी चांदनपुरा, थाना सिकन्द्राराऊ, जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिकन्द्राराऊ में मु0अ0सं0 343/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा थाना सिकन्द्राराऊ मय पुलिस टीम शामिल रही।
रिपोर्ट राजा पाठक

