
गोंडा -विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल एवं केंद्रीय दुर्गा पूजा
महासमिति, गोंडा द्वारा विगत लगभग 10 वर्षों से अनवरत कजरी तीज महापर्व के पावन अवसर पर बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर पर कांवड़ शिवभक्तों के लिए श्रद्धालु सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।सेवा शिविर में कांवड़ियों के जलाभिषेक में सहायता, शुद्ध पेयजल, अल्पाहार, विश्राम एवं प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। पूरी रात कार्यकर्ता “सेवा ही संस्कार” के भाव से अनवरत सेवा में लगे रहे।यह दिव्य सेवा कार्य केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के महामंत्री व पूर्व प्रांत संयोजक बजरंग दल श्री राकेश वर्मा गुड्डू जी के नेतृत्व व संरक्षण में संपन्न हुआ।
विभाग सह मंत्री भरत गिरी , जिला सह-संयोजक रघुराज सोनकर , जिला सह प्रचार-प्रसार प्रमुख आनंद वर्मा , जिला सह सेवा प्रमुख सोनू सोनकर , जिला गौरक्षा प्रमुख रविंद्र गौतम , जिला कार्यकारिणी सदस्य योषित सक्सेना , जिला समरसता प्रमुख संदीप यादव , जिला समरसता टोली सदस्य प्रकाश कुमार, पूर्व जिला संयोजक रतुल सिंह , प्रखंड अध्यक्ष विजय वर्मा , प्रखंड सह-संयोजक ब्रह्म दत्त , नगर सह मंत्री अन्नू भारती , नगर सह संयोजक अजय शुक्ला ।
सहयोगी कार्यकर्ताओं में सूरज वर्मा , सुशील बाबा, चंद्रिका , सत्यम गुप्ता , शैलेश तिवारी जी, सुमित श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
