मुजफ्फरनगर : थाना मीरापुर में गाली-गलौज और मारपीट के दौरान बीच-बचाव कराने आई 60 वर्षीय महिला को धक्का देकर घायल किया। गांव काममपुर खोला निवासी मनीष शर्मा पुत्र राम अवतार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार की सुबह वह किसी कार्य से अपने घर से बाहर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आए गांव निवासी रवि ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई बार उसके साथ विवाद कर चुका है। इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा होता देख मनीष की बुआ कमला देवी उम्र करीब 60 वर्ष मौके पर पहुंचीं और दोनों में बीच-बचाव का प्रयास करने लगी। आरोप है कि इसी दौरान रवि ने महिला को धक्का दे दिया। महिला को धक्का देने के कारण वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल महिला को जानसठ सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी करके कार्रवाई की जाएगी।

11 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *