रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली विकासखंड के अंतर्गत भीखमपुर ग्राम में आज दिनांक 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारम्भ किया गया। गांव के दिव्य काली माता मंदिर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने श्री गणेश की स्थापना के समय उपस्थित होकर गणपति बप्पा के जयकारे से मंदिर प्रांगण को भक्तिमय कर दिया। श्री गणेश जी की मूर्ति की स्थापना विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ की गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही थी वहीं आयोजकों ने पूरे परिसर को फूल-माला,झालर लाइटों से सजाया हुआ है। श्री गणेश की स्थापना के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘मंगलमूर्ति मोरया’ के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। आयोजक ने बताया कि स्थापित की गई गणेश प्रतिमा का विसर्जन दिनांक 24 सितंबर 2026 दिन बृहस्पतिवार को किया जाएगा। तब तक मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम विधिवत पूजा-अर्चना, आरती तथा भजन-कीर्तन एवं मनमोहक झाकियों का कार्यक्रम होता रहेगा। इस पुनीत कार्य में मुख्य पुजारी राजेंद्र पाण्डेय अपनी धर्मपत्नी के साथ रहेंगे।
इस मौके पर आयोजक सत्यम पाण्डेय, दिवाकर पाण्डेय, अमन पाण्डेय, अरविन्द पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, सुधाकर पाण्डेय, अनिकेत मिश्रा, रामू अवस्थी सहित ग्रामवासी मौजूद रहे और सभी ने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना की।
गणपति की प्रतिमा स्थापना के बाद मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें गांव की महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने श्रद्धा पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *