फतेहाबाद (आगरा), 14 सितंबर। प्रख्यात भागवत कथा वाचक परम पूज्य कौशिक जी महाराज सोमवार शाम फतेहाबाद पहुंचे। बटेश्वर प्रवास के बाद फतेहाबाद से गुजरते हुए वे बजरिया स्थित उत्तमचंद ज्वेलर्स के आवास पर पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उनका भव्य स्वागत किया।इस दौरान अपने आशीर्वचन में महाराज जी ने कहा कि धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर चलने से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। मनुष्य को सदैव धर्म की राह पर चलना चाहिए। साथ ही उन्होंने गौ सेवा का भी आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मनुष्य को गाय की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने स्वयं भी एक लाख गायों को आश्रय देने का संकल्प लिया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उत्तम चंद ज्वेलर्स, रंजीत कुमार, आनंद कुमार सराफ, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, राकेश गुप्ता, पूर्व सभासद नीलम गुप्ता, आलोक बछरबार, प्रमोद भोला, नितिन सराफ, अनुज गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *