फरधान -खीरी। फरधान थाना क्षेत्र स्थित रुकुंदीपुर चौराहे पर लखीमपुर-पीलीभीत नेशनल हाईवे 730 पर दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। हरिद्वार से सवारियों को लेकर लखीमपुर की तरफ आ रही एक बस को लखीमपुर की ओर से पहुंची कार सवार लोगों ने फिल्मी अंदाज में बीच रास्ते में ही रुकवा लिया। इसके बाद कार से उतरे दबंगों ने बस में चढ़कर उसमें बैठी सवारियों को जबरन बाहर खींचा और उनकी जमकर पिटाई कर दी।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पुलिस बस को चौकी ले गई, जहां बाकी सवारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और बस को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश कर रही है।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *