कौशाम्बी मेहवाघाट थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर युवक को अगवा करने के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार शाम मुखबिर की सूचना पर मनकापुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस के मुताबिक, अंधावा गांव निवासी नवनीत त्रिपाठी ने 9 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 सितंबर को न्यायालय से ड्यूटी कर घर लौटते समय अंधावा पेट्रोल पंप के पास दो कारों में सवार लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि तमंचा दिखाकर उन्हें बंधक बनाया गया और अपने साथ ले गए। करीब रात 10 बजे भगवतपुर के पास छोड़ते हुए आरोपियों ने घटना की जानकारी देने पर उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर विकाश पुत्र संगम लाल, प्रांजल पुत्र हरिओम, आकाश पुत्र कौशल किशोर और अभिषेक पुत्र धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार चारों डिगरहा और सराय अकिल क्षेत्र के रहने वाले हैं।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed