प्रयागराज। वॉर्ड 75, झूंसी कोहना स्थित आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-6 में बुधवार को एक गाय नाले में गिरकर फँस गई। घटना की जानकारी मिलते ही नामित पार्षद अरुण कुमार मिश्रा ‘पिंटू नेता’ मौके पर पहुँचे और नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुँची और काफी प्रयास के बाद गाय को नाले से बाहर निकाला गया। हालांकि, रेस्क्यू के बाद दुर्भाग्यवश गाय की मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में शोक का माहौल रहा। वहीं, रेस्क्यू अभियान में तत्परता दिखाने वाली नगर निगम की टीम एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति अरुण कुमार मिश्रा ‘पिंटू नेता’ ने आभार व्यक्त किया।

6 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed