महराजगंज/निचलौल। नगर क्षेत्र से होकर गुजरने वाली नहर की पटरियों पर किए गए कथित अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सिंचाई विभाग ने बुधवार को कार्रवाई की। विभागीय टीम ने जेसीबी की मदद से नहर की दोनों पटरियों पर किए गए कब्जों को हटाकर रास्ते को खाली कराया।सिंचाई खंड प्रथम की टीम ने सहायक अभियंता तनुश्री मिश्रा के नेतृत्व में सात-पांच नहर पुल के समीप अभियान चलाया। विभाग के अनुसार, नहर की बाईं पटरी के करीब 66 मीटर तथा दाईं पटरी के करीब 64 मीटर हिस्से पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

बताया गया कि इस संबंध में सुभाष, असीस, सर्वेश, दिनेश और श्रीनिवास की ओर से शिकायत की गई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।अतिक्रमण हटाए जाने के बाद नहर की पटरियों का रास्ता खुल गया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इससे आवागमन के साथ-साथ नहर की निगरानी, निरीक्षण और रखरखाव के कार्य में भी सुविधा होगी।

कार्रवाई के बाद अब स्थानीय लोगों की नजर सिंचाई विभाग की अगली कार्रवाई पर है। लोगों के बीच चर्चा है कि यदि नहर की अन्य जगहों पर भी अतिक्रमण है तो क्या वहां भी विभाग इसी तरह अभियान चलाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराएगा।

17 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed