रामपुर मे ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शाहबाज़ खां समेत अन्य पदाधिकारीयो ने रामपुर पुलिस अधीक्षक अनिल सिसोदिया को बुके भेंट कर शिष्टाचार भेंट की गई , वही सामाजिक मुद्दों पर खास बातचीत भी की गई, इस दौरान रामपुर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन पत्रकारों के साथ हर समय कदम से कदम मिलाकर खड़ा है कोई भी उनकी समस्या हो तो सीयूजी नंबर पर संपर्क करें, क्योंकि प्रेस पत्रकार पुलिस प्रशासन का हर समय चोली दामन का साथ रहता है, वहीं रामपुर जिला अध्यक्ष शाहबाज़ खान ने भी रामपुर पुलिस अधीक्षक का शुक्रिया कर और धन्यवाद प्रकट किया और पुलिस प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे चलने की बात कही गई, इस दौरान संदीप शर्मा, आज़म खान, इमरान खान बंटी, शारिक खां, नवाज खां, अलीम खान, उस्मान खान आदि लोग शामिल रहे,

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed