
नीमगांव खीरी, 16 सितम्बर 2026। नीमगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
पूरा मामला लखीमपुर खीरी जनपद के नीमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्ता गोला मार्ग का है जहां आज दिन बुधवार को कस्ता गोला मार्ग पर स्थित गड़रिया गांव के पास एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नीमगांव थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव निवासी राजकुमार उर्फ मोटल्ले उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक गडरिया चौराहे की बाजार से सब्जी लेकर वापस आ रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पर पहुँची डायल 112 पी आर वी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
6 views
