
औरंगाबाद खीरी 16 सितंबर 2026।लखीमपुर खीरी जनपद के मैगलगंज थाना क्षेत्र के औरंगाबाद चौकी क्षेत्र के अंतर्गत खूंटी बुजुर्ग में दिन बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां गांव की ही निवासी एक बालिका की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से करेंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। मृतका की नाम गोल्डी देवी पुत्री लाला राम बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गाँव में एलटी लाइन जो कि टूटी पड़ी थी उसी की चपेट में आने से हादसा हुआ है। मृतका के परिजन बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है।
सूचना पर पहुँची औरंगाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
9 views
