
चरथावल/मुज़फ्फरनगर
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की मुज़फ्फरनगर जिला कमेटी में चरथावल ब्लॉक के ग्राम निर्धना निवासी मल्लू त्यागी को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से जारी जिला कमेटी की सूची में उनका नाम जिला सचिव पद के लिए शामिल किया गया है।
मल्लू त्यागी को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के रालोद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके जिला सचिव बनने से चरथावल क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर मल्लू त्यागी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
इस अवसर पर मल्लू त्यागी ने पूर्व विधायक नूर सलीम राणा का भी आभार व्यक्त किया।
