हाथरस। कोतवाली क्षेत्र स्थित बृजबाला कुआं पर भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना से ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही समाज के लोग और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रतिमा के साथ की गई कथित छेड़छाड़ के विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई।हनुमान चालीसा के पाठ के बाद कुछ लोग मौके से वापस लौट गए, जबकि कुछ लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वहीं बैठे रहे। इससे मौके पर कुछ देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।हालांकि, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योग पंडित ने स्पष्ट किया कि मौके पर कोई धरना-प्रदर्शन नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि हिंदूवादी संगठन और समाज के लोग केवल हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए एकत्रित हुए थे। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस-प्रशासन की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आश्वासन दिया गया है।योग पंडित के अनुसार, पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि गुरुवार शाम छह बजे तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। समाज की ओर से पुलिस की कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है। अब लोगों की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

रिपोर्ट संजीव कुमार तेनगुरिया

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *