हाथरस, 16 सितंबर। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने सादाबाद क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान सहपऊ, मानिकपुर, मड़ाका, कुरसंडा, नगला मांधाता, नगला सिस्ता, नगला कंचन एवं सादाबाद चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। टीम ने दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक का मिलान करते हुए अभिलेखों की जांच की तथा POS मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त हाथरस-आगरा बॉर्डर स्थित बरोस टोल पर वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। आबकारी विभाग की टीम ने अभियान के दौरान अवैध मदिरा के परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक सादाबाद मय आबकारी स्टाफ मौजूद रहा। आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा

।रिपोर्ट संजीव कुमार तेनगुरिया

4 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *