कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया प्रशासनिक फेरबदल

महराजगंज, 17 सितंबर 2026। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने 21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत कई पुलिस चौकियों पर नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जबकि कुछ उप निरीक्षकों को विभिन्न थानों और पुलिस लाइन में भेजा गया है।

जारी आदेश के अनुसार म0उ0नि0 नेहा कुमारी को पुरन्दरपुर से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी पकड़ी बनाया गया है। भूपेन्द्र कुमार सिंह को चौकी प्रभारी जेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रूपेश पाल को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी, भिटौली भेजा गया है।

इसी क्रम में मधुकर सिंह को चौकी प्रभारी खुटहाँ, पनियरा, गोविन्दर यादव को चौकी प्रभारी शिकारपुर, भिटौली तथा देवेन्द्र दुबे को चौकी प्रभारी मुजुरी, पनियरा की जिम्मेदारी दी गई है।

अजय कुमार यादव को चौकी प्रभारी अड्डा बाजार, नौतनवां तथा अनिश कुमार सिंह को चौकी प्रभारी परतावल, श्यामदेउरवा बनाया गया है। वहीं संदीप कुमार चौधरी को चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर, पुरन्दरपुर की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा अखिलेश यादव को जनसुनवाई सेल में तैनाती दी गई है। शोभा यादव को वरिष्ठ उप निरीक्षक भिटौली, नरेन्द्र पटेल को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोल्हुई, रमेश पुरी को वरिष्ठ उप निरीक्षक पुरन्दरपुर तथा रामजी गुप्ता को वरिष्ठ उप निरीक्षक निचलौल बनाया गया है।

वहीं रमेश वरुण को थाना कोल्हुई, राकेश कुमार को थाना पुरन्दरपुर, छोटेलाल को थाना परसामलिक, आलोक कुमार राय को थाना ठूठीबारी तथा संजय सिंह को थाना सिंदुरिया भेजा गया है। रोहित यादव और अशोक गिरी को पुलिस लाइन में तैनाती दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित सभी उप निरीक्षकों को अपने नवीन दायित्वों का निष्ठा, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

पुलिस विभाग के अनुसार प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य जनपद की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना, अपराध नियंत्रण को मजबूत करना तथा आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *