गौरा चौकी(गोण्डा )- विधानसभा क्षेत्र गौरा की सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, गौरा चौकी में आयोजित सामान्य निकाय एवं वार्षिक साधारण सभा में मुख्य अतिथि के रूप में गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के गन्ना कृषकों, समिति के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ संवाद कर किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।बैठक में गन्ना किसानों से संबंधित समस्याओं, समिति की कार्यप्रणाली तथा कृषकों के अभिलेखों से जुड़ी कठिनाइयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान समिति स्तरीय सर्वे-सट्टा प्रदर्शन मेला, खतौनी-गाटा मिलान एवं आपत्ति निस्तारण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम 18 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।इस अवधि में क्षेत्र के गन्ना कृषक अपने सर्वे-सट्टा, खतौनी एवं गाटा संबंधी अभिलेखों का मिलान कराकर आवश्यक आपत्तियों एवं त्रुटियों का निस्तारण करा सकते हैं। संबंधित अधिकारियों से किसानों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई। गौरा विधायक ने कहा कि किसानों को अपनी उपज, अभिलेख एवं गन्ना आपूर्ति से संबंधित प्रक्रियाओं में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई एवं समन्वय सुनिश्चित किया जाना चाहिए।इस अवसर पर सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, गौरा चौकी के अध्यक्ष प्रतिनिधि कमला प्रसाद मौर्या , सचिव आनंद स्वरूप शुक्ला , जिला गन्ना अधिकारी सुनील सिंह , ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आजाद अंसारी सहित समिति के पदाधिकारीगण, अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में गन्ना कृषक एवं क्षेत्र के सम्मानित गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे केशवराम वर्मा , राजेश यादव , फेरू अभिषेक सिंह , राजेंद्र प्रसाद , अमर जीत वर्मा , मुलायम यादव,अनिरुद्ध शुक्ला ,अर्जुन प्रसाद , राजेश यादव , अमर नाथ पाण्डेय , संकटा प्रसाद , बनारसी सहित सम्मानित किसान भाई उपस्थित रहे।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यातायात पुलिस जनपद रामपुर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज टाण्डा में छात्र-छात्राओ को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के प्रति किया गया जागरूक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट MD NEWS बहुआयामी समाचार पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस जनपद रामपुर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज टाण्डा में छात्र-छात्राओ को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया । इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात संकेतकों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।