रिपोर्ट- धर्मेन्द्र कसौधन
महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “वज्र” के तहत निचलौल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम से संबंधित मामला दर्ज है और वह न्यायालय से जारी वारंट के चलते वांछित था।
पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय के नेतृत्व में निचलौल थाना पुलिस टीम ने 18 सितंबर 2026 को कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने दोपहर करीब 1 बजे वारंटी अभियुक्त विश्वम्भर पुत्र खदेन, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी धमउर टोला समोधपुर, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 1038/24, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत थाना निचलौल में मामला दर्ज है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वारंटी अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रेस नोट के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।वारंटी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरज तिवारी, चौकी प्रभारी शीतलापुर तथा कांस्टेबल आशुतोष कुमार शामिल रहे।
