पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सरैठा में गणेश उत्सव के समापन पर शुक्रवार को गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। विसर्जन यात्रा में गांव के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गणेश जी को भावभीनी विदाई दी।
गणेश प्रतिमा के साथ श्रद्धालुओं की टोली बाबा खाखी दास की कुटी से होते हुए शिव नगर चौराहा तक पहुंची। पूरे रास्ते भक्तों में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गणेश जी गानों और जयकारों के बीच गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक पहुंचाया।
विसर्जन यात्रा के दौरान थाना पटरंगा के चौकी इंचार्ज अपने पुलिस बल की पूरी टीम के साथ श्रद्धालुओं के साथ विसर्जन स्थल तक मौजूद रहे। पुलिस टीम की मौजूदगी से यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाए रखने में काफी सुविधा हुई और श्रद्धालुओं को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
इस दौरान गांव के लोगों ने पुलिस टीम के सहयोग की सराहना की। शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में गणेश प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ। इसके साथ ही गांव में आयोजित गणेश उत्सव का विधिवत समापन हो गया।
श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से गांव में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed