
कौशाम्बी :अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को झांसी जेल से प्रयागराज ले जाते समय सैनी क्षेत्र में पुलिस ने उसके काफिले में शामिल कई गाड़ियों को रोककर जांच-पड़ताल की। काफिले से कुछ दूरी पर चल रहे अली के भाई अहजम अहमद की गाड़ी को भी पुलिस ने रोककर चेकिंग की और पूछताछ की।
अली अहमद को प्रयागराज के करेली थाने में दर्ज हत्या के प्रयास और रंगदारी के मामले में बयान दर्ज कराने के लिए लाया जा रहा है। इस मामले में पीड़ित अफजल ने अली अहमद, आसाद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। काफिले की गाड़ियों की जांच के साथ सैनी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की निगरानी और जांच-पड़ताल जारी है।
2 views
