कोठीभार/महराजगंज। थाना कोठीभार क्षेत्र के ग्राम खेसरारी के टोला मंशा छपरा में सोमवार की शाम जहरीले सांप के काटने से एक बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार, 21 सितंबर 2026 को शाम करीब 5:15 बजे वार्ड नंबर 7, खेसरारी टोला मंशा छपरा निवासी मनोहर की पुत्री मानवी को जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन तत्काल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकीय जांच के बाद उसकी मृत्यु की जानकारी सामने आई।घटना की सूचना सीएचसी सिसवा के मेमो के माध्यम से शाम करीब 5:30 बजे थाना कोठीभार पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस के अनुसार, बच्ची की मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों को समझा-बुझाकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।

कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है। घटना से परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है।

13 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed