रंगीला थीम पर सजा तीज उत्सव, भारत विकास परिषद श्रद्धा शाखा का सेवा-संस्कृति सप्ताह संपन्न

वाराणसी। भारत विकास परिषद ‘श्रद्धा’ शाखा की ओर से सेवा एवं संस्कृति सप्ताह का समापन समारोह एवं तीज उत्सव रविवार को होटल जेनिया में रंगारंग कार्यक्रम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि और गणेश वंदना से हुआ।
शाखा के संस्थापक योगेश कुमार श्रीवास्तव ने सेवा एवं संस्कृति सप्ताह के समापन की घोषणा करते हुए पूरे माह किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी और आयोजन को सफल बनाने वाले सभी दायित्वधारियों का आभार जताया। तीज उत्सव ‘रंगीला’ थीम पर आधारित रहा। इस दौरान कजरी गायन, शिव-पार्वती नृत्य, खेल प्रतियोगिताएं, रैंप वॉक, एकल एवं युगल गायन तथा नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शाखा के सचिव राहुल साह ने सचिवीय रिपोर्ट प्रस्तुत की व पूरे कार्यक्रम का संयोजन किया। महिला सहभागिता में नीतू यादव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन विनीता सिंह एवं अभिषेक सिंह ने किया, जबकि संयोजन में विनीता श्रीवास्तव, आशा रौनियार, पायल शुक्ला एवं अमृता पाण्डेय ने सहयोग किया। अंत में नेहा अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रांतीय वित्त सचिव विवेक तिवारी, डॉ. रत्नेश चन्द्र अग्रवाल, रतन चन्द्र वर्मा, संजीव सिंह, सुषमा सिंह, सुबोध चन्द्र राय, अनिल भट्टाचार्या, दिनेश नवलगड़िया, राजूल अग्रवाल, प्रसून अग्रवाल,शशि भूषण दूबे,कुसुम सिंह, रश्मि शुक्ला, सरिता अग्रवाल, राजेश श्रीवास्तव, ललित अग्रवाल, श्रद्धा तिवारी, पुष्पा दूबे,दीपमाला सिंह, वंदना अग्रवाल, मंजू पाण्डेय, छाया श्रीवास्तव, लालिमा श्रीवास्तव सहित राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय दायित्वधारी तथा शाखा के सदस्य मौजूद रहे।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *