
अमौली : फतेहपुर : RPL नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर रविवार को अमौली स्थित एक गेस्ट हाउस में फ्रेंचाइजी मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों, टीमों के गठन और खिलाड़ियों के आगामी रजिस्ट्रेशन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। आयोजन समिति ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक जल्द जारी किया जाएगा।
बैठक में मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह पटेल, अजय पटेल, शिवा गुप्ता तथा सरदार पटेल इंटर कॉलेज जोनिहा के प्रधानाचार्य डॉ. श्रीकांत वर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा टीम मालिकों एवं फ्रेंचाइजी प्रतिनिधियों में अनूप सचान, इंद्रजीत, फिरोज, आशीष उमराव, अनुज सिंह,धीरू सिंह, पवन सिंह, नवाब और अतिबल सहित अन्य लोग शामिल रहे।
आयोजन समिति की ओर से RPL फाउंडर राजकुमार वर्मा, भूपेंद्र सिंह परमार, करण यादव, अनीस अहमद, निखिल यादव, अजय यादव और सागर सोनकर ने तैयारियों की जानकारी साझा की।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए 3.50 लाख तक का पुरस्कार प्रस्तावित किया गया। विजेता टीम को एक लाख तथा उपविजेता को 51 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, फाइनल मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज और बेस्ट फील्डर सहित विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि पुरस्कार राशि को आगे बढ़ाए जाने की संभावना है और इसकी अंतिम घोषणा दिसंबर तक की जाएगी। RPL आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय एवं अन्य क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर क्रिकेट मंच उपलब्ध कराना है। कमेटी के फाउंडर चीफ ने बताया की रजिस्ट्रेशन लिंक जारी होने के बाद इच्छुक खिलाड़ी इसमें अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
