
शिवाय मसाले उत्सव में नई उत्पाद श्रृंखला का शुभारंभ, यूपी-बिहार के कारोबारियों का जुटान
वाराणसी। मलदहिया स्थित बैंक्वेट में रविवार को आयोजित सिद्ध शिवाय मसाले उत्सव 2026 में शिवाय मसाले की नई उत्पाद श्रृंखला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आए वितरकों, विक्रेताओं एवं खुदरा कारोबारियों ने भाग लिया।
कंपनी के प्रबंध निदेशक अंकित अग्रवाल एवं अमन अग्रवाल ने नई मसाला उत्पाद श्रृंखला प्रस्तुत की और व्यापारिक साझेदारों के साथ कंपनी की आगामी योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान बाजार की मांग, ग्राहकों की बदलती पसंद और वितरण व्यवस्था के विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
कंपनी के अनुसार, शिवाय मसाले के उत्पाद वर्तमान में 10 हजार से अधिक बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध हैं। उत्तर प्रदेश में अपनी पहुंच मजबूत करने के बाद कंपनी अब बिहार के बाजार में भी वितरण व्यवस्था को विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम में वितरकों, विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कंपनी की भविष्य की योजनाएं साझा की गईं। इस अवसर पर विशेष योजनाओं के साथ रात्रिभोज और मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
कंपनी के दोनों प्रबंध निदेशकों ने कहा कि नए उत्पादों के माध्यम से ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करना तथा व्यापारिक साझेदारों के साथ मजबूत संबंध कायम रखना शिवाय मसाले की आगामी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
