
मेदांता हॉस्पिटल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच
वाराणसी। लायंस क्लब वाराणसी गंगा, गणेश धाम विकास समिति एवं मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के संयुक्त सहयोग से रविवार को गणेश धाम कॉलोनी, नेवादा-सुंदरपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया।
शिविर के मुख्य अतिथि अम्बरीश सिंह भोला रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. वी.पी. सिंह (एमबीबीएस, एमडी) रहे। शिविर में सामान्य रोग विशेषज्ञों द्वारा लोगों की जांच की गई। इसके साथ ही बीपी, आरसीबी, बीएसडी, टीएफटी और एसपीओ2 समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई गई।
गणेश धाम विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम में लायंस क्लब से नीरज सिंह, ए.के. सिंह, ला. पिंकू अग्रहरि, ला. अशोक मौर्य, ला. सुनील केसरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। ला. दीपक अग्रवाल प्रोजेक्ट डायरेक्टर, ला. अजातशत्रु सिंह प्रोजेक्ट सह-डायरेक्टर तथा ला. चंद्रकांत सिंह मुख्य संयोजक रहे।
