सारनाथ में सजा भव्य तीजोत्सव, कजरी गीतों से गूंजा रोज गार्डन

वाराणसी। भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं एवं नारी शक्ति को समर्पित “तीजोत्सव 2026” का आयोजन रविवार को सारनाथ स्थित रोज गार्डन में भव्य रूप से हुआ। आयोजन श्री शांति भोला सेवा न्यास द्वारा तथा शिवशक्ति परिवार फाउंडेशन के सह-आयोजन में किया गया।
कार्यक्रम में काशी एवं पूर्वांचल की लोक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। कजरी गायिका मंगला सलोनी एवं उत्तम राय ने कजरी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस दौरान नारी शक्ति के सम्मान में महिलाओं को साड़ी एवं श्रृंगार सामग्री भेंट की गई।
समारोह में इंजीनियर अपराजिता सोनकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष; रजनी शर्मा, संरक्षक–संकटा माता मंदिर; दीन दयाल पांडेय, संरक्षक–श्री शांति भोला सेवा न्यास एवं शिवशक्ति परिवार फाउंडेशन; अभय पांडेय, पार्षद सारनाथ एवं सचिव–श्री शांति भोला सेवा न्यास; सीए धनंजय ओझा, संस्थापक–शिवशक्ति परिवार एवं आलोक राय, वीणा राय, सीता मिश्रा, दीक्षा पांडेय, प्रज्ञा पाठक, स्वप्निल सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, अर्पित चतुर्वेदी एवं कुलदीप पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अतिथियों ने भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता से आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *