
बरसो रे मेघा-मेघा’ थीम पर रोटरी क्लब वाराणसी गंगा का तीज महोत्सव
वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज विंग द्वारा होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ मानसून थीम पर तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका नीतू गुप्ता, शारदा अग्रवाल एवं सीता जायसवाल ने सभी का स्वागत किया। उषा जैन ने तिलक लगाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
प्रमुख समाजसेवी रीना गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि तीज भारतीय संस्कृति और पारिवारिक एकता की सुंदर झलक प्रस्तुत करने वाला पर्व है, जो आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देता है।
कार्यक्रम में अंजु गोयल, जूली गुप्ता, सुनीता अग्रवाल एवं ज्योति गुप्ता ने कजरी ‘चलो सखी सखी देख आएं गौरा की सैया’ प्रस्तुत की। राजेंद्र जायसवाल एवं सीता जायसवाल ने ‘म्हारी छतरी के नीचे’, शिल्पा अग्रवाल ने ‘जूबी-जूबी’, शालिनी वर्मा ने ‘ताल से ताल मिला’, अनीता जायसवाल ने ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ एवं ‘टिप-टिप बरसा पानी’, जबकि संपा सेन ने ‘मोहे कंगना’ पर नृत्य प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।
